बिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने एक सड़क हादसे में तहसीलदार के बेटे की मौत

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में जिला कोर्ट के सामने एक सड़क हादसे में तहसीलदार के बेटे की मौत हो गई। 11 फरवरी की सुबह मणिंद्र भूषण सिंह श्याम (23) अपनी बाइक से घूमने निकला था। इस दौरान कोर्ट के निर्माणाधीन बिल्डिंग से निकल रहे ट्रक ने सीधे उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर फटने से युवक की जान चली गई।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मणिंद्र राजनांदगांव जिले के छुरिया का रहने वाला था। वह बिलासपुर में रहकर स्टेट PSC की तैयारी कर रहा था। उसके पिता हनुमंत सिंह श्याम तहसीलदार के पद पर हैं। वह बालोद जिले के गुरूर ब्लॉक में पोस्टेड है।

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, मणिंद्र भूषण सिंह श्याम बिलासपुर में सकरी क्षेत्र के रामा लाइफ सिटी में किराए के मकान में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे वह बाइक से घूमने निकला। वह कलेक्ट्रेट के पास जिला कोर्ट के सामने पहुंचा।

इस दौरान निर्माणाधीन कोर्ट बिल्डिंग से ट्रक निकल रहा था। ड्राइवर ने मेन रोड के आजू-बाजू देखे बगैर ट्रक को सीधे रोड पर ले आया। अचानक सामने ट्रक आने से मणिंद्र हड़बड़ा गया और उसकी बाइक और ट्रक में सीधे टक्कर हो गई।

घायल छात्र की अस्पताल में मौत

इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने हादसे सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद बुरी तरह से घायल छात्र को सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां करीब 1 घंटे तक चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

नए कोर्ट भवन के लिए मटेरियल लेकर आया था ट्रक

बता दें कि आयकर विभाग की पुरानी बिल्डिंग की जगह जिला कोर्ट के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। भवन निर्माण के लिए मटेरियल लेकर ट्रक (CG29AC0934) ड्राइवर गया था। सुबह 5 बजे मटेरियल खाली करने के बाद जब वह बाहर निकल रहा था।

Exit mobile version