
1 मार्च को दुर्ग से, 2 मार्च को मधुबनी से चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग–मधुबनी होली स्पेशल 1 मार्च 2026 को दुर्ग से चलेगी। गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल 2 मार्च 2026 को मधुबनी से रवाना होगी। होली के समय अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इन ट्रेनों को चलाया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग से रात 12:30 बजे चलेगी। इसके बाद यह रायपुर (1:20 बजे), बिलासपुर (3:30 बजे), चांपा (4:30 बजे), रायगढ़ (5:28 बजे), झारसुगुड़ा (7:15 बजे), राउरकेला (8:35 बजे), हटिया (12:10 बजे), रांची (12:30 बजे), मूरी (1:53 बजे), बोकारो स्टील सिटी (3:10 बजे), चंद्रपुरा (3:38 बजे), कतरासगढ़ (4:10 बजे), धनबाद (5:00 बजे), चितरंजन (6:24 बजे), मधुपुर (7:30 बजे), जसीडीह (8:25 बजे), झाझा (10:10 बजे), क्यूल (10:48 बजे), बरौनी (12:40 बजे), समस्तीपुर (2:15 बजे), दरभंगा (3:15 बजे) और सकरी (3:53 बजे) रुकते हुए 2 मार्च 2026 की सुबह 4:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी।
मधुबनी–दुर्ग होली स्पेशल का समय
गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी से 2 मार्च 2026 को सुबह 6:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सकरी (6:30 बजे), दरभंगा (7:20 बजे), समस्तीपुर (8:40 बजे), बरौनी (10:00 बजे), क्यूल (12:00 बजे), झाझा (1:55 बजे), जसीडीह (2:31 बजे), मधुपुर (3:08 बजे), चितरंजन (4:05 बजे), धनबाद (6:20 बजे), कतरासगढ़ (7:05 बजे), चंद्रपुरा (8:40 बजे), बोकारो स्टील सिटी (9:35 बजे), मूरी (10:32 बजे), रांची (12:02 बजे), हटिया (12:25 बजे), राउरकेला (3:18 बजे), झारसुगुड़ा (5:15 बजे), रायगढ़ (7:08 बजे), चांपा (8:39 बजे), बिलासपुर (9:50 बजे) और रायपुर (11:40 बजे) रुकते हुए 3 मार्च 2026 को दोपहर 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
18 कोच की होगी व्यवस्था
इस होली स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 5 जनरल कोच, 9 स्लीपर कोच, 2 एसी थ्री टियर कोच शामिल हैं।
रेलवे ने की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे होली स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।