रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत

Chhattisgarh Crimesरायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसने शॉट मारा, और जब शटल कॉक गिर गई तो उसे उठाने गए। फिर, अचानक वह धड़ाम से नीचे गिर गए। इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतक हार्टवेयर कारोबारी की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज (57) के रूप में हुई है। वो शुगर पेशेंट थे। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया है। घटना डीडी नगर थाना इलाके के अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड की है।

बता दें कि इससे पहले भी बैडमिंटन खेलते-खेलते हार्ट अटैक से एक मौत हुई थी। बैडमिंटन खेलते हुए युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। वहीं रायपुर में ही छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।

एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट बताए जाते थे। अंबिकापुर में भी एक युवा कारोबारी स्कूटी शुरू करने के दौरान गिरे और मौत हो गई। एक युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आया था।

Exit mobile version