
मृतक हार्टवेयर कारोबारी की पहचान ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज (57) के रूप में हुई है। वो शुगर पेशेंट थे। उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया है। घटना डीडी नगर थाना इलाके के अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड की है।
बता दें कि इससे पहले भी बैडमिंटन खेलते-खेलते हार्ट अटैक से एक मौत हुई थी। बैडमिंटन खेलते हुए युवा कारोबारी हिमांशु श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। वहीं रायपुर में ही छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।
एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट बताए जाते थे। अंबिकापुर में भी एक युवा कारोबारी स्कूटी शुरू करने के दौरान गिरे और मौत हो गई। एक युवक को चलती बाइक पर हार्ट अटैक आया था।
हर दिन जाते थे बैडमिंटन खेलने
कारोबारी के परिजनों के अनुसार, कारोबारी अमृत बजाज सोमवार को बैडमिंटन खेलने गए थे। सुबह दोस्तों के साथ बैडमिंटन कोर्ट में वो बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान वो अचानक गिर पड़े। दोस्त उनके पास पहुंचे तो वो अचेत मिले। दोस्तों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कारोबारी के परिजनों ने बताया कि, वो हर दिन दोस्तों के साथ बैडमिंटन और क्रिकेट खेलने जाते थे। यह उनकी दिनचर्या में शामिल था। 16 फरवरी को भी बैडमिंटन कोर्ट गए थे। कारोबारी के दोस्तों ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी, तो घटना के बारे में पता चला