
पहली घटना तेंदुमुड़ा गांव में हुई। यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक मनोहर सिंह धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना गोरखपुर गांव के पास दर्ज की गई। तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें हंसराज, उमेद भरिया और मुकेश भरिया नामक तीन लोग घायल हो गए।
तीसरी घटना पीथमपुर के पास हुई। एक तेज रफ्तार कार सड़क से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव का पंचनामा और पो