छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में विस्फोट हो गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान प्रेशर IED में विस्फोट हो गया। इस घटना में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का एक जवान घायल हो गया। बताया जा रहा है कि IED नक्सलियों ने लगाया था।

जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम नियमित एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। जंगल क्षेत्र में पहले से लगाए गए प्रेशर IED पर पैर पड़ते ही अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से एसटीएफ का एक जवान घायल हो गया।

घायल जवान को हायर सेंटर रेफर

घटना के तुरंत बाद अन्य जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया।

इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए सघन सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। अधिकारियों का कहना है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से IED लगाया था।

Exit mobile version