
दरअसल, करीब 90 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था। कटघोरा एसडीएम ने 135 लोगों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार जमीन पर फार्म हाउस, पक्के मकान सहित अन्य निर्माण कर कब्जा किया गया था। कुछ लोगों ने 60 से 70 डेसिमल तक जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। फिलहाल, कार्रवाई जारी है।
4 से 5 जेसीबी मशीनें लगाई गईं
कार्रवाई के दौरान 4 से 5 जेसीबी मशीनें लगाई गईं। कुछ लोगों ने पहले ही अपना सामान हटा लिया था, लेकिन कई लोग सामान नहीं निकाल सके। ऐसे निर्माणों पर सीधे बुलडोजर चला दिया गया।
अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पुलिस प्रशासन से विमल पाठक, नगर निगम के तोड़ू दस्ता प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी रखी।