
मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर कार्रवाई की। गाड़ी के सीक्रेट चैंबर में भी गांजा भरा था। कंटेनर ड्राइवर आयाज खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ जारी है।
ओडिशा में गांजा लोड किया गया था
पुलिस के मुताबिक, नागालैंड पासिंग कंटेनर ओडिशा नई फोरव्हीलर गाड़ी छोड़ने गई थी। वहां से खाली आती है, जिसमें कंटेनर में विशेष सीक्रेट चैंबर बनाकर ओडिशा से गांजा लोड कर राजस्थान ले जा रहे थे।
कंटेनर में 30 बोरिया थी, सब में गांजा भरा था
ASP अमित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर में 30 बोरियां भरी हुई थी। हर बोरी का वजन 30 किलो था। कुल मिलाकर 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये हैं। जब्त कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये हैं।