सरगुजा ACB की टीम ने कोरिया जिले के पोड़ी चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesसरगुजा ACB की टीम ने कोरिया जिले के पोड़ी चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने चौकी में पदस्थ एक ASI को भी हिरासत में लिया है। हालांकि उनकी भूमिका को लेकर एसीबी ने जानकारी नहीं दी है। दोनों को ACB कार्यालय अंबिकापुर लाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले के पोड़ी चौकी के चौकी प्रभारी SI अब्दुल मुनाफ ने ग्राम कदम बहरा निवासी ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति को एक मामले में फंसाने की धमकी दी, फिर बचाने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। सत्येंद्र प्रजापति ने इसकी शिकायत सरगुजा ACB से की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ACB ने ट्रैप किया।

ACB के DSP प्रमोद कुमार खेस ने बताया कि, मंगलवार को ACB की टीम बचरा-पोड़ी पहुंची। शिकायतकर्ता संजय प्रजापति को केमिकल लगे 25 हजार के नोट देकर अंदर भेजा गया। चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को संजय प्रजापति ने 25 हजार रुपए दिए और इशारा किया।

इशारा मिलते ही ACB की टीम चौकी के अंदर घुसी और चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को हिरासत में ले लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। चौकी में पदस्थ ASI ध्रुव प्रसाद यादव को भी हिरासत में लिया गया है। हालांकि उनकी भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ देर में कार्रवाई की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version