सूरजपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका और उसके मासूम बच्चे को कुचल दिया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी शिक्षिका और उसके मासूम बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में शिक्षिका शिफा त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र के कौशलपुर मोड़ पर हुई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतिका शिफा त्रिपाठी आत्मानंद भुवनेश्वरपुर स्कूल में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थीं।

वह अपने बच्चे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, तभी यह हादसा हुआ। शिफा त्रिपाठी मूल रूप से रायपुर की रहने वाली थीं और अपने बच्चे के साथ रामानुजनगर में रहती थीं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

रामानुजनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version