
दरअसल, अंबिकापुर-बनारस NH पर सोनवाही स्थित आरव रेस्टोरेंट के सामने यातायात बाधित कर जन्मदिन मनाया गया था। लटोरी चौकी पुलिस ने इस मामले में पहले 7 आरोपियों अमितेश गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, प्रथम अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, महेश साहू, निखिल रामा और अरुण देवांगन को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया था।
बीएनएस और एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 285, 126(2), 287, 288 और मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम की धारा 184, 201 के तहत कार्रवाई की गई थी। मामले में अभिषेक और अनमोल नामक दो आरोपी फरार चल रहे थे। डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
लटोरी पुलिस की दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार
लटोरी पुलिस ने जांच के दौरान मिली सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी अभिषेक गुप्ता (पिता विजय गुप्ता, निवासी केनापारा) और अनमोल चौधरी (पिता सुरेंद्र चौधरी, निवासी अंबिकापुर) को पकड़ा। पुलिस ने उनके कब्जे से एक इनोवा और एक किया कार भी जब्त की है। दोनों को 24 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।