
प्रोजेक्ट के एचआर नागेंद्र शर्मा (35 वर्ष) ने इस मामले में उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दो युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
अपनी लिखित शिकायत में उन्होंने बताया कि उमरपोटी रोड पर ईंट भट्ठा के पास पुल के नीचे यू-जैक, जैक पाइप और सटरिंग प्लेट खुले में रखे हुए थे। 26 फरवरी की रात करीब 9 बजे ये सारा सामान वहां से गायब हो गया।
दो युवकों को देखा सामान ले जाते शिकायत में एचआर नागेन्द्र शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों ने हितेश निवासी रिसाली और सीनू निवासी सेक्टर-5, भिलाई नगर को सामान ले जाते हुए देखा था। लोगों से जानकारी मिलने के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी उतई के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ने की बात कही जा रही है।
बता दें कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण स्थलों पर अक्सर सामग्री खुले में रखी रहती है, जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद साइट पर सुरक्षा बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।