छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पिकनिक से घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछलकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तुर्रीपारा निवासी 19 वर्षीय रितेश उरांव सोमवार को अपने साथी राजेश चंद्रा के साथ जन्मदिन पिकनिक मनाने आमापाल की ओर गया था। शाम को पिकनिक मनाकर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।

गोवर्धनपुर के पास पहुंचने पर उनकी तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से उछलकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने रितेश उरांव को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश यादव को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version