छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था के सदस्यों पर गर्भवती महिला ने बीच सड़क पर मारपीट करने, कुत्ता और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पशु प्रेमी रेस्क्यू संस्था के सदस्यों पर गर्भवती महिला ने बीच सड़क पर मारपीट करने, कुत्ता और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेस्क्यू संस्था की सदस्य किरण घनश्याम आहूजा पर केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। पीड़िता का नाम पुलिस द्वारा गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है।

भिलाई नेहरू नगर निवासी पीड़िता गुरप्रीत कौर ने बताया, कि वो इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करती है। 27 फरवरी को रायपुर के भाठागांव इलाके में स्थित कृष्ण होटल में अपने कुत्ते छोड़कर निजी काम से गई थी।

जब वो दोपहर डेढ़ बजे होटल पहुंची तो खुद को पशु प्रेमी संस्थान का पदाधिकारी बताने वाली किरण आहूजा अपने साथियों के साथ मिली। किरण आहूजा ने पीड़िता को कुत्ता ठीक से नहीं रखने पर चिल्लाया और उसका कुत्ता अपने साथियों के साथ मिलकर छीन लिया।महिला ने विरोध किया तो किरण सहित संस्था की एक और युवती ने मारपीट की और कुत्ता व मोबाइल छीनकर अपने साथियों के साथ चले गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुरानी बस्ती थाना पहुंचकर शिकायत की। पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने डॉ किरण आहूजा के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

पुरानी बस्ती निरीक्षक शीलआदित्य सिंह ने बताया, कि पीड़िता की शिकायत पर किरण आहूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मामले में विवेचना जारी है।

Exit mobile version