
प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार से मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका (ट्रफ) बनी हुई है, जो झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ से होकर गुजर रही है। हालांकि इस सिस्टम का प्रदेश में फिलहाल बारिश पर खास असर नहीं दिख रहा है, इसलिए मौसम ड्राई बना हुआ है।
रायपुर में 2 दिन मौसम ड्राई
रायपुर शहर की बात करें तो 10 मार्च को हल्की धुंध रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का ही पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
अगले दो दिन भी मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसी कारण अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। साथ ही कहीं भी बारिश या मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।