
इस मामले की सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान आरक्षक सुजीत मिंज के रूप में हुई है, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि वह घर से हाफ पैंट और टी-शर्ट पहनकर निकला था, जिसके कुछ समय बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला।
पुलिस जांच में जुटी, कारण स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना पर परिजनों और कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
GRP पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच जारी है।