जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमोदी में पुरानी रंजिश के चलते एक घर के गेट पर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमोदी में पुरानी रंजिश के चलते एक घर के गेट पर तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में बम्हनीडीह थाने में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 16 मार्च को दोपहर लगभग 1 बजे की है। जब पीड़िता ज्योति केवंट अपनी देवरानी और सास के साथ घर पर थीं, जबकि घर के पुरुष काम पर गए हुए थे।गांव के सहाय गोड, भूपेंद्र, सोनू, मनीष, गोलू और सुकमति गोड गैती, सबबल, हथौड़ा और डंडा लेकर उनके घर पहुंचे।

पुरानी रंजिश के कारण हुआ विवाद

आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और घर के गेट का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मामला पुरानी रंजिश का है।

Exit mobile version