बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के झापबाड़ी घाट के पास एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के झापबाड़ी घाट के पास एक ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम को हुई। मृतक की पहचान डंगनिया निवासी 30 वर्षीय महेंद्र कश्यप के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, महेंद्र कश्यप रेत से भरे ट्रैक्टर को चला रहे थे। ट्रैक्टर के इंजन के सामने सुरक्षा गार्ड नहीं लगा था। अचानक झटका लगने से ड्राइवर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना के बाद अवैध रेत उत्खनन पर सवाल उठने लगे हैं। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कोई नंबर नहीं था और वह रेत से भरा हुआ था। यह ट्रैक्टर खारंग नदी के झापबाड़ी घाट से रेत भरकर आ रहा था।

सीपत थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई राजेंद्र कश्यप ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बिना नंबर वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है। टीआई ने अवैध उत्खनन की आशंका से इनकार नहीं किया है।
Exit mobile version