बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 18 लीटर उत्तर प्रदेश में बनी देशी मसाला शराब जब्त की है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई 27 मार्च को हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक पर अवैध शराब की तस्करी कर रघुनाथनगर की ओर लाया जा रहा है। फिर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया और पुलिस बल के साथ घेराबंदी की।

90 बोतल देशी शराब बरामद

रेड के दौरान पुलिस ने मनोज कुमार गोड़ (25) और दयाशंकर (25) को पकड़ा। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के शिश टोला के निवासी हैं।

उनके कब्जे से 90 बोतल उत्तर प्रदेश निर्मित ऑरेंज देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर और अनुमानित कीमत 6750 रुपये है।

पुलिस ने आरोपियों मनोज कुमार गोड़ और दयाशंकर पनिका के खिलाफ अपराध क्रमांक 25/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version