छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सोमवार को पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी के संयुक्त दल ने नक्सलियों के छिपाए आधुनिक हथियार बरामद किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सोमवार को पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी के संयुक्त दल ने नक्सलियों के छिपाए आधुनिक हथियार बरामद किया है। पुलिस ने दावा किया है कि इस बरामदगी से माओवादियों का ईको-सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

दरअसल, सूचना के आधार पर कोवाचीटोला और मदनवाड़ा के कलवर जंगलों में अभियान चलाया गया। करीब 4-5 घंटे की तलाशी के बाद नाले के किनारे एक कटे हुए पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए काले पॉलिथीन के बंडल बरामद हुए, जिसमें हथियार था।

AK-47 और इंसास बरामद

हथियारों में एक AK-47 राइफल, जिसमें भरी हुई मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस शामिल थे। एक इंसास राइफल, जिसमें भरी हुई मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस थे। एसएसपी यशपाल सिंह ने बताया कि लगातार चलाए गए अभियानों के कारण नक्सली अब कमजोर पड़ गए हैं।

18 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए

एसएसपी ने बताया कि जिले के आंकड़ों के अनुसार 18 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं, जबकि 33 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। वर्तमान में जिले का कोई भी मूल निवासी नक्सल संगठन में सक्रिय नहीं है, और न ही बाहर का कोई कैडर यहां मौजूद है।

उन्होंने कहा कि जिला पुलिस और केंद्रीय बलों के साझा प्रयासों से अब जिले में माओवादी सक्रियता नगण्य हो गई है। 31 मार्च से पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर है।

Exit mobile version