छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार देर रात बाइक बेकाबू होकर पुल के नीचे जा गिरी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार देर रात बाइक बेकाबू होकर पुल के नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी दशकर्म से लौट रहे थे।

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान जितना मुंडा और बीरेंद्र मुंडा के रूप में हुई है, जो झारखंड के गुमला के रहने वाले थे। घायल रामदयाल मुंडा (55) भी मुमला का रहने वाला है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक (JH07N6848) पर सवार होकर ग्राम टिकैतगंज (जशपुर) में आयोजित दशकर्म कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे बाइक बेकाबू होकर पुल से नीच जा गिरी।

घायल का इलाज जारी

आज सुबह राहगीरों ने तीनों को पुल के नीचे पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामदयाल मुंडा को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

पीढ़ी मोड़ के पास हादसा

जबकि जितना मुंडा और बीरेंद्र मुंडा की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि पीढ़ी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version