
धुप्पड़ करीब पांच दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उन्हें RDA का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति – भूपेश बघेल
पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. उनका निधन कांग्रेस पार्टी व उनके शुभचिंतकों की अपूरणीय क्षति है
पीड़ा की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं धुप्पड़ परिवार के साथ है. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें. ॐ शांति:
महंत बोले- व्यक्तिगत क्षति
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- मेरे मित्र, परम् सहयोगी श्री सुभाष धुप्पड़ जी के निधन का समाचार स्तब्ध कर देने वाला है। उनका असमय चले जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है।
धुप्पड़ जी एक बेहतरीन इंसान, कर्मठ सहयोगी और हमेशा प्रेरित करने वाले मित्र थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजन तथा शुभचिंतकों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।