
जानकारी के अनुसार, 8 दिसंबर की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुरैना डेम नर्सरी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दशरथ पारधी (50 वर्ष) बताया जो गनियारी का रहने वाला है।
बोरी में भरकर रखा था शराब
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी जब्त की, जिसमें चंदौसी सिहौरी सरबती ब्रांड का लेबल लगा था। बोरी में कुल 33 पौवा शोले मसाला शराब भरी हुई थी। हर एक पौवा में 180 एमएल शराब होने से कुल मात्रा 5940 एमएल पाई गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 3300 रुपए बताई गई है।
आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध शराब बिक्री कर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा था। उस पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत जिलेभर में अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।