महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ट्रक से 21.200 किलोग्राम गांजा जब्त किया और ओडिशा के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने टेमरी नाका के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध आयशर ट्रक (सीजी 04 एन आर 6568) को रोका गया।

ट्रक में सवार ओडिशा के नुआपड़ा जिले के भेला निवासी लिंगराज दास (30), सुमंत कुमार दुरिया (38) और रमेश बाग (20) से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक की हेल्पर सीट के पीछे प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया गांजा मिला।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

इसका वजन 21.200 किलोग्राम था। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 1000 रुपए नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।