दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया

Chhattisgarh Crimesदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इस काम के चलते बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। भीषण गर्मी में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ जाएंगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर जोन में तीसरी और चाथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्टक्चर डवलमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन बीच किमी अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियां

  • 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 17 और 19 अप्रैल को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 17 और 19 अप्रैल को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर रद्द रहेगी।