
वहीं, दूसरा मामला बिलासपुर का है, जहां एक कार से 1.22 करोड़ रुपए का 245 किलो गांजा मिला। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। दोनों ही मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया है और गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
18 अप्रैल को महासमुंद जिले में 4 करोड़ 56 लाख 38 हजार रुपए का गांजा पकड़ाया है। आंध्रप्रदेश पासिंग गाड़ी में केले के बीच गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। 29 अलग-अलग बोरियों में करीब 912.760 किलोग्राम (लगभग 9 क्विंटल) गांजा लोड था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि एक आईशर प्रो 2059 (क्रमांक AP 39 TT 4556) छोटा हाथी ओडिशा से पलसापाली बैरियर की ओर आ रहा है। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली।
पुलिस को गुमराह करने के लिए गाड़ी में फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी। गांजा ओडिशा से लाकर उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने ड्राइवर अब्दुल नईम (42) को गिरफ्तार किया गया। वह झारखंड का रहने वाला है।
जिले में 3 महीने में 5 हजार किलो गांजा पकड़ाया
महासमुंद की एएसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पिछले तीन महीनों में पुलिस ने गांजा तस्करी के 72 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में कुल 5629.602 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 52 छत्तीसगढ़ से और 135 अन्य राज्यों से हैं।