
जानकारी के अनुसार, रामानुजनगर SDM अपनी गाड़ी से रामानुजनगर से सूरजपुर जा रहे थे। देवनगर अटल चौक के पास एक शराबी बाइक सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी।
ड्राइवर और आरक्षक गंभीर घायल
दुर्घटना में SDM को हल्की चोटें आईं, लेकिन गाड़ी चला रहे ड्राइवर और साथ में मौजूद आरक्षक को गंभीर चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन को जैसे ही घटना की खबर मिली, वे भी तत्काल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।