हाईवे पर देर रात नागपुर के एक पुजारी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई

Chhattisgarh Crimesहाईवे पर देर रात नागपुर के एक पुजारी के साथ झपटमारी की वारदात सामने आई है। नागपुर से अपने घर लौट रहे पूजारी को रास्ते में लघुशंका करने के लिए रुकना महंगा पड़ गया। तीन बाइक सवार युवकों ने पूजारी से ढाबा का रास्ता पूछने के बहाने शर्ट के उपर जेब में रखे दो मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड छीन लिए और धक्का देकर मौके से भाग निकले।

प्रार्थी प्रशांत पांडे (32) नागपुर के गुलमोहर नगर में मंदिर में पूजारी है। 16 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे वह अपनी एक्टिवा से नागपुर से अम्लेश्वर के लिए निकला था। रात करीब 1:30 बजे जब वह रसमड़ा के पास हाईवे पर स्थित एक होटल के सामने पहुंचा, तो उसे लघुशंका के लिए रुकना पड़ा। उसने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मोबाइल फोन शर्ट की जेब में रखकर थोड़ी दूर चला गया।

भिलाई की तरफ से आए तीनों युवक इसी दौरान भिलाई की ओर से एक बाइक में तीन युवक वहां पहुंचे। उनमें से दो नीचे उतरे और बात करने लगे। एक युवक ने उससे ढाबे का रास्ता पूछा, तभी अचानक दूसरे युवक ने उसकी शर्ट की जेब में रखे दोनों मोबाइल फोन और पीएनबी बैंक का एटीएम कार्ड झपट लिया। इसके बाद तीनों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और बाइक से फरार हो गए।

आरोपियों ने अंधेरे का उठाया फायदा पीड़ित ने बताया कि अंधेरा ज्यादा होने की वजह से वह बाइक का नंबर नहीं देख पाया। आरोपियों में एक युवक दुबला-पतला था और शर्ट पहने हुए था, जबकि दूसरा टी-शर्ट में था। तीसरे युवक का हुलिया वह नहीं देख सका। घटना के बाद वह आगे जाकर बघेरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुका और वहां के मैनेजर को पूरी बात बताई। मैनेजर के मोबाइल से उसने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। घर पहुंचकर उसने परिवार वालों को पूरी घटना बताई और सलाह के बाद अगले दिन पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। रात के वक्त पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़िया और डायल-112 भी जगह-जगह तैनात रहती है, इस स्थिति में सरेराह ऐसी वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है।

Exit mobile version