बालोद जिले के जम्ही टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति का तीन दिन पुराना शव मिला

Chhattisgarh Crimesबालोद जिले के जम्ही टोल प्लाजा के पास एक व्यक्ति का तीन दिन पुराना शव मिला है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, इसलिए शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है। मामला दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का है।

बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य मार्ग पर स्थित टोल नाका से करीब 200 मीटर आगे जंगल में रविवार को एक अधेड़ का शव पेड़ पर लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तेज दुर्गंध की वजह से पास जाकर देखा तो शव पेड़ के फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया।

सीमा क्षेत्र में मिला शव, दोनों थानों की टीम पहुंची

घटना स्थल बालोद और दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की सीमा के पास स्थित था। इसलिए घटना की जानकारी मिलते ही दोपहर 12 बजे बालोद और दल्लीराजहरा थाने की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद दल्लीराजहरा थाना की सीमा होने पर आगे की कार्यवाही राजहरा पुलिस ने शुरू की।

ग्रामीणों से पहचान की कोशिश

आस-पास के ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी गई। लेकिन गुजरा, खल्लारी, भैंसबोड़, दानीटोला और कुसुमकसा के ग्रामीण शव को पहचान नहीं पाए। मौके पर जांच कर रहे पुलिस को शव के पास से मोबाइल, आधार जैसा कोई भी सामान नहीं मिल पाया है।

BSP अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया शव

कद-काठी से अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक का उम्र 45 से 50 वर्ष के करीब रही होगी। दल्लीराजहरा पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद दल्लीराजहरा के BSP अस्पताल के फ्रीजर में शव को रखवा दिया है, ताकि परिजनों की तलाश पूरी होते ही शव का अंतिम संस्कार किया जा सके।

Exit mobile version