मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी रहेगी, जिससे रात में भी राहत नहीं मिलेगी।
बिहार से मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, जो झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसके असर से प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद अगले तीन दिनों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल राज्य में सबसे अधिक तापमान 43.8°C बिलासपुर में और न्यूनतम 23.3°C जगदलपुर में दर्ज किया गया है।