रायपुर के बीरगांव क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर बाल श्रम का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के बीरगांव क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर बाल श्रम का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 3 नाबालिग बच्चियों को काम करते हुए पाया, जिन्हें मौके से रेस्क्यू किया गया।

कार्रवाई से पहले टीम ने एक बार स्थल का निरीक्षण किया और फिर रणनीति के तहत सुबह करीब 6 बजे दोबारा छापा मारा।

टीम ने तत्काल बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसमें उन्हें शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।

इस मामले में बाल श्रम निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संयुक्त टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

इस अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई से माधुरी शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय निराला, सामाजिक कार्यकर्ता गोरखनाथ पटेल, श्रम निरीक्षक पटेल, अभिमन्यु भरिया और विपिन ठाकुर (राज्य समन्वयक, एसोसिएशन फॉर वॉलंटियरी एक्शन) सहित चाइल्डलाइन टीम के सदस्य शामिल रहे।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

डॉ. वर्णिका शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बाल श्रम के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version