सरगुजा ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के सेंधोपारा के पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesसरगुजा ACB की टीम ने सूरजपुर जिले के सेंधोपारा के पटवारी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने भूमि नामांतरण और प्रतिवेदन बनाने के लिए रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत युवक ने सरगुजा ACB से की। बुधवार को ACB टीम ने पटवारी को कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के मरहटा निवासी रूप सिंह ने एंटी करप्शन ब्यूरो सरगुजा में शिकायत की थी कि उसके और बहन के नाम पर ग्राम सेंधोपारा, तहसील प्रतापपुर में जमीन है, जिसे SECL की महामाया खदान के लिए अधिगृहित किया गया है।

इस जमीन के नामांतरण और नौकरी के लिए प्रतिवेदन तैयार करने के लिए उसने पटवारी सौरभ गोस्वामी से संपर्क किया। पटवारी ने उससे 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

शिकायत के बाद एसीबी की कार्रवाई

रूप सिंह ने रिश्वत में 25 हजार रुपए देने में असमर्थता जताई और कुछ कम पैसे लेकर काम करने का निवेदन किया, लेकिन सौरभ गोस्वामी ने इससे इनकार कर दिया। परेशान होकर रूप सिंह ने ACB में शिकायत की। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर ACB की टीम बुधवार को कार्रवाई के लिए सेंधोपारा पहुंची।

शिकायतकर्ता ने जैसे ही पटवारी को रिश्वत की रकम दी, उसे ACB की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लेकर एसीबी टीम अंबिकापुर पहुंची है। आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version