
जानकारी के अनुसार, यह मोपेड भोयना निवासी पंचायत चपरासी भारत साहू की थी। वे इतवारी बाजार में खरीदारी करने गए थे। वापस आकर जैसे ही उन्होंने गाड़ी स्टार्ट करने के लिए किक मारी, उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आग को पहले रेत फिर पानी से बुझाने की कोशिश की गई
आग बढ़ती देख भारत साहू ने तुरंत आसपास के लोगों से मदद मांगी। शुरुआत में रेत से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे धुआं और बढ़ गया। इसके बाद, किले के श्रीराम मंदिर से पानी का पाइप लाकर आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पेट्रोल टंकी में विस्फोट के खतरे को देखते हुए गाड़ी को रेत के पास ले जाया गया था।
आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे वह ज्यादा नहीं फैली। हालांकि, मोपेड का आधा हिस्सा पूरी तरह जल गया। आग लगने का सटीक कारण अभी अज्ञात है।