रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया

Chhattisgarh Crimesरायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर गया था। यहां उसका पहले से विवाद चल रहा बलजीत से सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विवाद के दौरान आरोपी बलजीत, बॉबी, दश चंद्राकर और अन्य ने मिलकर अरशद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस पहुंची, इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का सामने आया है।

आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version