
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बिलासपुर जोन से 18 स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी मिली है। इनमें से 13 ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, जबकि बाकी फेरे चरणबद्ध तरीके से जल्द शुरू किए जाएंगे। ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख डेस्टिनेशन के बीच चलाई जाएंगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।
देशभर में 908 ट्रेनें, 18 हजार से ज्यादा फेरे
भारतीय रेलवे ने समर सीजन के लिए देशभर में 908 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दी है। ये ट्रेनें 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच कुल 18,262 फेरे लगाकर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालेंगी।
स्टेशनों पर बढ़ाए गए इंतजाम
भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, इतवारी, रायगढ़ और शहडोल में विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इनमें अतिरिक्त टिकट काउंटर, पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालयों में सुधार, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ी
रेलवे का दावा है कि, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ट्रेनों में भीड़ कम होगी और वेटिंग लिस्ट में भी गिरावट आएगी। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर ज्यादा आरामदायक होगा।
जानिए बिलासपुर जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल – हर रविवार (26 अप्रैल से 28 जून)
- गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल – हर सोमवार (27 अप्रैल से 29 जून)
- गाड़ी संख्या 08865 इतवारी-शालीमार साप्ताहिक स्पेशल – हर गुरुवार (23 अप्रैल से 25 जून)
- गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-इतवारी साप्ताहिक स्पेशल – हर शुक्रवार (24 अप्रैल से 26 जून)
- गाड़ी संख्या 08867 गोंदिया-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल – हर शनिवार (25 अप्रैल से 27 जून)
- गाड़ी संख्या 08868 रक्सौल-गोंदिया साप्ताहिक स्पेशल – हर रविवार (26 अप्रैल से 28 जून)
- गाड़ी संख्या 08871 इतवारी-मालदा स्पेशल – 26 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08872 मालदा-इतवारी स्पेशल – 27 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार स्पेशल – 29 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग स्पेशल – 23 और 30 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08261 कोरबा-यलहंका स्पेशल – 2 मई
- गाड़ी संख्या 08262 यलहंका-कोरबा स्पेशल – 3 मई
- गाड़ी संख्या 08861 इतवारी-शालीमार स्पेशल – 27 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08862 शालीमार-इतवारी स्पेशल – 28 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08749 रायपुर-खड़गपुर स्पेशल – 23 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर-रायपुर स्पेशल – 24 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08257 बिलासपुर-शालीमार स्पेशल – 25 और 26 अप्रैल
- गाड़ी संख्या 08258 शालीमार-बिलासपुर स्पेशल – 25 और 26 अप्रैल