
जानकारी के मुताबिक, ट्रक जगदलपुर से धान लोड कर दरभा होते हुए सुकमा की ओर निकला था। एक दिन पहले दोपहर करीब 3 बजे जब वाहन कोलेंग नाले के पास पहुंचा, तब मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रक सीधे नाले में जा पलटा।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ट्रक पलटा हुआ था और धान के बोरे चारों तरफ बिखरे पड़े थे। ट्रक का ड्राइवर चेतन लाल ठाकुर (32) और हेल्पर संजय सेठिया (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक में सवार एक अन्य युवक घायल मिला।
घटना की सूचना मिलते ही दरभा थाना से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। पुलिस अफसरों ने कहा कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।