
खनिज विभाग ने कुंवारझोलकी, ठेलकाडीह, ढारा, मोहारा, बोरतलाव और घुमका जैसे क्षेत्रों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान चूना पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करते हुए अरुण गुप्ता (अहिवारा) के मालिकाना हक वाली हाईवा (CG 04 MJ 6242) को पकड़ा गया।
इसी क्रम में, सेवासिंह ओबेरॉय (दुर्ग) की हाईवा (CG 07 BJ 9929) को मुरूम और मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर थाना ठेलकाडीह के सुपुर्द किया गया।
ग्राम ढारा में राजेंद्र जंघेल की जेसीबी (CG 07 NA 8565) और माजदा (CG 08 L 3688) को मुरूम के अवैध उत्खनन में लिप्त पाया गया, जिन्हें थाना मोहारा को सौंपा गया
ड्राइवर इंजन लेकर हुए फरार
उधर, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम जामरी और मुड़पार में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर एसडीएम एम भार्गव और नायब तहसीलदार मेघा जैन की टीम ने दबिश दी। जामरी में नाले के पास दो ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे। टीम को देखते ही ड्राइवर इंजन लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने रेत से भरी दोनों ट्रॉलियों को जब्त कर थाना बोरतलाव के हवाले किया।
मौके पर हेमलाल सिन्हा द्वारा संचालित एक अवैध ईंट भट्ठे पर भी कार्रवाई की गई, जहां से लगभग 1.5 लाख ईंटें जब्त की गईं। डोंगरगांव में ग्राम मोतीपुर नदी घाट से रेत का अवैध परिवहन कर रही 2 माजदा गाड़ियों को भी रेत समेत जब्त कर थाना डोंगरगांव को सुपुर्द किया गया है।
सभी प्रकरणों में ‘खान एवं खनिज अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि खनिजों की चोरी रोकने के लिए गश्त और अचानक निरीक्षण का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।