छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज दोपहर ढाई बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आज दोपहर ढाई बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर रोल नंबर डालकर आसानी से देख सकेंगे।

इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था। सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि कुछ ही घंटों में नतीजे कर दिए जाएंगे।2025 में 10वीं बोर्ड में 3,23,094 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 76.53 फीसदी छात्र पास हुए। यह पिछले चार सालों में सबसे बेहतर परिणाम माना जा सकता है। लगभग 2.46 लाख विद्यार्थी सफल हुए।

2025 में साढ़े 5.65 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

2025 में कुल साढ़े 5.65 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें 10वीं के करीब 3.23 लाख छात्र शामिल थे, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर लगभग 3.20 लाख रह गई।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल CGBSE बोर्ड परिणामों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस बार भी छात्र-छात्राओं और पेरेंट्स की नजर मेरिट लिस्ट, पास प्रतिशत और टॉपर्स पर टिकी हुई है।