छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी के परिणाम औपचारिक रूप से घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी।
बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
12वीं बोर्ड परिणामों का विश्लेषण बताता है कि हायर सेकेंडरी परीक्षा में पास प्रतिशत लगातार मजबूत बना हुआ है। बीते चार साल में रिजल्ट लगभग 80 फीसदी या उससे ऊपर रहा है, लड़कियों ने यहां लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
2025 लड़कियां: 83.72% लड़के: 76.91% अंतर: 6.81%
2024 लड़कियां: 83.72% लड़के: 76.91% अंतर: 6.81%
2023 लड़कियां: 83.64%–83.84% लड़के: 75.36% अंतर: करीब 8%
2022 लड़कियां: 81.15% लड़के: 77.03% अंतर: 4% से ज्यादा
यह बताता है कि हायर सेकेंडरी स्तर पर छात्राओं की निरंतर बढ़त कायम है।