स्वामी आत्मानंद स्कूल का कमाल”मैनपुर में 100% रिजल्ट, हर क्लास में बेटियों का जलवा

Chhattisgarh Crimes

प्राची यादव 12TH

Chhattisgarh Crimes

कुस्मिता साहू 10TH

Chhattisgarh Crimes

लावण्या तारक 8th

Chhattisgarh Crimes

ग़ुल्फ़शा फातिमा 8th

Chhattisgarh Crimes

शालिनी नेताम कक्षा पांचवी

पूरन मेश्राम/मैनपुर। निजी स्कूलों के वर्चस्व के बीच मैनपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय ने इस वर्ष 100% परीक्षा परिणाम देकर एक नई मिसाल कायम की है। खास बात यह रही कि हर कक्षा में बेटियों ने टॉप कर इतिहास रच दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।ग्रामीण अंचल के साधारण परिवारों से आने वाली इन छात्राओं ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से हर मंजिल पाई जा सकती है।पांचवीं में शालिनी नेताम (97%), आठवीं में गुलफ्शा फातिमा (93%) (संयुक्त रूप से लावण्या तारक) दसवीं में कुस्मिता साहू (91.83%) और बारहवीं में प्राची यादव (86.2%) ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।यह परिणाम केवल अंक नहीं, बल्कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते विश्वास और गुणवत्ता का प्रमाण है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए यह विद्यालय आज एक नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य का द्वार बन चुका है।विद्यालय के प्राचार्य बिश्राम सिंह नागेश के कुशल नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निरंतर मेहनत, मार्गदर्शन और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को तैयार किया, जिसका प्रतिफल आज इस शानदार परिणाम के रूप में सामने आया है।इस सफलता पर विद्यालय परिवार (समस्त शिक्षकगण), पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासियों ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।यह सफलता सिर्फ एक परिणाम नहीं, बल्कि एक संदेश है“गांव की बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़कर इतिहास रच रही हैं।”