छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ऑपरेशन तलाश के अंतर्गत जिला गरियाबंद का रहा द्वितीय स्थान

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपर।पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए राज्य स्तरीय ऑपरेशन तलाश* अभियान चलाया जा रहा था।दिए गए निर्देश के परिपालन में गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर गुम हुए बालक-बालिका, महिला एवं पुरुष की बरामद के लिए तलाश किया गया। इस अभियान में गरियाबंद पुलिस द्वारा राज्य में द्वितीय स्थान रखते हुए केवल एक माह के अंदर गुमशुदा महिला 47,पुरुष 14, बालिका 07 कुल योग 68 को इस अभियान के तहत बरामद कर परिवारों को सुपुर्द किया गया। इस अभियान से विशेष सफलता प्राप्त करते हुए गुमशुदा के परिजनों के चेहरे में खुशियां लौट आई। साथ ही ऑपरेशन तलाश अभियान को सक्रिय रूप से जारी रखते हुए विभिन्न राज्यों से गुमशुदा व्यक्तियों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद किया गया।
गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में जहां परिजनों की उम्मीद कम हो जाती है। तो वही उम्मीद को बनाए रखने के लिए गरियाबंद पुलिस टीम द्वारा लगातार सतत प्रयास करते हुए दीगर राज्यों एवं अंतर जिलों से जिले के गुमशुदा बालक-बालिका,महिला एवं पुरुषों को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की घटना होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर अपना रिपोर्ट दर्ज आवश्यक करें आपकी परिवार की सुरक्षा की गरियाबंद पुलिस की विशेष जिम्मेदारी है।