
निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। शहला निगार को महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग, कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग और परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सारांश मित्तर को CREDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कोरिया में पुष्पा साहू, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतन देवी जांगड़े, सूरजपुर में रेना जमील और बीजापुर में विश्वदीप को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर बनाया गया है।