छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पानी की तलाश में गांव पहुंचा तेंदुआ कुएं में गिर गया। तेंदुआ करीब 6 घंटे से कुएं के भीतर मोटर पाइप के सहारे लटका हुआ है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा का है। ग्रामीण गोलू यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब कुएं का मालिक पानी निकालने पहुंचा, तब उसने कुएं के अंदर तेंदुए को देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

रेस्क्यू की तैयारी

ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि तेंदुआ पानी में भीगने और लंबे समय तक संघर्ष करने के कारण काफी थक चुका है। वह कुएं के भीतर लगे मोटर पाइप को पकड़कर किसी तरह खुद को संभाले हुए है।

वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की तैयारी कर रही है। तेंदुआ की जानकारी मिलते ही आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी है।

Exit mobile version