छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में आईटीबीपी के जवानों का एक वाहन पलट गया, जिसमें 5 से 6 जवान घायल हो गए

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में आईटीबीपी के जवानों का एक वाहन पलट गया, जिसमें 5 से 6 जवान घायल हो गए हैं। इनमें से 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा अबूझमाड़ के कुतुल-कोडनार मार्ग पर हुआ।

जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ का यह इलाका कुछ समय पहले तक नक्सल प्रभावित माना जाता था और संवेदनशील क्षेत्र रहा है। इसी वजह से यहां सर्चिंग अभियान और विकास कार्यों में सुरक्षा देने के लिए आईटीबीपी के जवान तैनात किए गए थे।

शुक्रवार को डीमाइनिंग के लिए आईटीबीपी के जवान गश्त पर निकले थे। उनका वाहन अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

इस हादसे में करीब 5 से 6 जवान घायल हो गए हैं, जिनमें 2 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकी जवानों को भी चोटें आई हैं।

घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।