आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणो से मुलाकात करने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव मोटर साइकिल से डुमरघाट पहुंँचे

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesनक्सली दहशत से जहां ब्लाॅक के अफसर आज तक कभी पैर नही रखा, वहां पहुँचे MLA जनक ध्रुव

अपने बीच MLA को पाकर ग्रामीण भावुक हो उठे, घर -घर जाकर ग्रामीणो के हाल चाल जाना

पूरन मेश्राम/गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत बीहड़ वनांचल मे बसे ग्राम डुमरघाट मे नक्सली दहशत के चलते आज तक ब्लाॅक स्तर के अधिकारी भी कभी अपने नही रखे अब नक्सलमुक्त होने के बाद सड़क विहीन इस ग्राम मे शुक्रवार को बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव मोटर साइकिल चलाते हुए लगभग आना जाना 12 किमी दूरी तय कर पहुंँचे। विधायक के अचानक डुमरघाट पहुंचने से ग्रामीण खुशी से गदगद हो उठे और फूलमाला तथा पीला चांवल का तिलक लगाकर परंपरा अनुसार स्वागत किया गया स्कूल के सामने पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर विधायक ने ग्रामीणो की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणो ने बताया गांँव मे पहुंँचने के लिए आज तक पक्की सड़क का निर्माण नही किया गया है जिसके कारण बारिश के दिनो मे चार पहिया वाहन गांँव नही पहुंँच पाता और गर्भवती माताओ तथा बीमारो को अस्पताल ले जाने के लिए कांँवर का सहारा लेना पड़ता है कई बार समय पर अस्पताल नही पहुंँच पाने के कारण ग्रामीणो की मौत भी हो चुकी है गांव मे आज तक बिजली नही लगा है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह जब बोईरगांव पहुंँचे थे तो उन्होने 11 वर्ष पहले बिजली लगाने की घोषणा किया था लेकिन आज तक बिजली नही लग पाई ग्रामीण गल्लुराम कश्यप रामेश्वर नेताम, बंशी राम कश्यप,जागेश्वर,अर्जुन नेताम, कुशल यादव, मानकी बाई, राजोबाई, सुकोबाई ने बताया चांँवल दाल राशन लेने के लिए पैदल 06 किमी दूर बरदुला जाना पड़ता है और फिर 06 किमी वापस आना पड़ता है 12 किमी पैदल चलने के बाद ग्रामीणो को चांवल दाल नसीब हो पाता है। महतारी वंदन केवाईसी के लिए ग्रामीण महिलाओ और माताओ को पैदल जाना पड़ रहा है क्योकि गांँव मे आज तक मोबाइल का टावर नही लगाया गया है ग्रामीणो के द्वारा कई समस्याओ से विधायक जनक ध्रुव को अवगत कराया गया।विधायक जनक ध्रुव ने ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा मुझे ग्राम पंचायत बोईरगांव के आश्रित ग्राम डुमरघाट आने का सौभाग्य मिला यहां उन्होने रंगमंच निर्माण के लिए विधायक मद से राशि देने की घोषणा की साथ ही इस गांँव मे बिजली पहुंँचाने के अलावा सड़क निर्माण के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करने की बात कही है।

इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, सरपंच प्रतिनिधि सहदेव सांडे, गल्लु, बंशी कश्यप भुनेश्वर मरकाम, संतोष यादव, गिरधारी कश्यप दसरू जगत एवं बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मोटर साइकिल से ग्राम डुमरघाट पहुंँचे। वही पुलिस बल भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।