
पुलिस ने पिछले चार महीनों में 5 राज्यों से 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन इसके बावजूद सट्टा सिंडिकेट का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्यों तक फैला यह नेटवर्क अब भी करोड़ों रुपए के दांव लगवा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सट्टा सिंडिकेट पांच लेयर में काम कर रहा है। स्थानीय स्तर पर आईडी देने वाले एजेंट, मास्टर एजेंट, ऑनलाइन पैनल ऑपरेटर और विदेश या दूसरे राज्यों से नेटवर्क चलाने वाले मुख्य संचालक इसमें शामिल हैं।
हालांकि पुलिस की जांच फिलहाल तीसरे लेयर तक ही सीमित है। बड़े ऑपरेटर अब गोवा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुंबई और कोलकाता में बैठकर नेटवर्क संचालित कर रहे हैं।
110 से ज्यादा सट्टेबाजी वेबसाइट और ऐप सक्रिय
रायपुर सहित प्रदेश भर में 100 से ज्यादा वेबसाइट और ऐप पर सटोरिए खिलाड़ियों से दांव लगवा रहे हैं। इनमें Allpanelexch, Power7777, Classicexch999, Ramco777, Laser247.club,11xplay.pro, FBBET77 , www.Hindu777.com।
www.skyexch.biz, DIAMONDEXCH, www.diamondexch99.now, Dhangames, satta matka diamond333, Bet365, सट्टा किंग, रॉयल सट्टा, Cricketbets9.com, Reddy book, Tiger Exchange, 11xplay, parimatch,कोलकाता सट्टा किंग, JMD बुक, गजानंद बुक, सलासार, जैसे पैनल शामिल हैं।पुलिस रिकॉर्ड में इस मामले से जुड़े कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें विक्रम, सागर, रितेश, गुलशन, कमल,नवीन,रॉकी, दिलीप, मोहसीन, सागर पिंजानी, विनय, नारायण, सौरभ, संजय जसवानी, नमन जग्गी, सरफराज, कपिल, मन्नू, बाबू, पप्पू उर्फ केडी जैसे नाम शामिल हैं।
किस तरह से काम करता है सट्टा नेटवर्क
जानकारों के अनुसार, सट्टा सिंडिकेट पांच लेयर में काम करता है। पहले लेयर में एडमिन होता है। दूसरे लेयर में सुपर मास्टर, तीसरे लेयर में मास्टर, चौथे लेयर में डीलर और पांचवे लेयर में ग्राहक होता है। ये सब एक दूसरे से कॉर्डिनेट करके सट्टा सिंडिकेट का संचालन करते हैं।
किस लेयर में क्या काम होता है
- लेयर-1: एडमिन- पैनल का निर्माणकर्ता
- लेयर–2: सुपर मास्टर- एडमिन से पैनल लेकर नीचे आईडी डिस्ट्रीब्यूट करने वाला व्यक्ति।
- लेयर–3: मास्टर- सुपर मास्टर से आईडी लेकर एरियर में डिस्ट्रीब्यूट करने वाला व्यक्ति।
- लेयर–4: डीलर- मास्टर से आईडी बनवाकर ग्राहकों को देने वाला व्यक्ति। इसे संपर्क में ग्राहक सीधे रहते है।
- लेयर–5: ग्राहक- सट्टे में दांव लगाकर जीत हार करता है।