रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा

Chhattisgarh Crimesरायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। वहीं इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है।

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है। बता दें कि स्टेडियम के गेट दोपहर साढ़े 3 बजे खुलेंगे। शाम साढ़े 7 बजे मैच शुरू होगा। मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। गेट पर QR कोड का एक्सेस मिलेगा, जिससे एंट्री की जा सकेगी।

QR कोड के जरिए मैदान के अंदर मिलेगा एक्सेस

मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।

इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने को मिलेगी। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी।

वहीं 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

Exit mobile version