पूर्व संसदीय को कलेक्टर ने कहा ज्ञान की है कमी

 

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद: आज जिले के मुंगझर में सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है इस शिविर में पूर्व संसदीय सचिब व भाजपा के दिग्गज नेता गोवर्धन मांझी ने मंच से ही जिले के कलेक्टर पर सभी प्रकरणों को न्यायालयीन बताये जाने पर भारी नाराजगी जताया एवम रायपुर जिले के पूर्व कलेक्टर एमके राउत का उदाहरण देते हुए कहा कि कलेक्टर एमके राउत जैसे प्रशासनिक कसावट लाने का उदाहरण दिया तो वही समय पर शिविर आकर जनसमस्या का त्वरित निराकरण करने की बात मंच से ही कहा साथ ही कलेक्टर पर नाराजगी जताते हुए सभी आवेदनों को न्यायालयीन प्रक्रिया बताकर जिम्मेदारी नही निभाने का आरोप लगा दिया तो वही इस आरोप का खंडन करते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी को ज्ञान नही होने का बयान दे दिया जिस पर मांझी ने कहा अगर कलेक्टर में ज्ञान होता तो समय पर पहुंच जाते इस बयानबाजी के बाद सुशासन तिहार में समय पर पहुंचने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है बहरहाल देखना होगा आने वाले शिविर में कौन समय पर पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं ।

बाइट 1,,, भगवान सिंह उइके, कलेक्टर
बाइट 2,,, गोवर्धन मांझी, पूर्व संसदीय सचिव (भाजपा)

Exit mobile version