रायपुर में पत्नी से बात करना एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति की लोहे की रॉड और मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पत्नी से बात करना एक पति को भारी पड़ गया। पत्नी के बॉयफ्रेंड ने पति की लोहे की रॉड और मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। हमले में पति का सिर फट गया और वह लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा।

मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित का नाम पितांबर सारथी बताया है।

आजाद चौक थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह सारथीपारा धोबी तालाब के पास रहता है। टाटीबंध स्थित एक ढाबे में काम करता है। उसकी पत्नी करीब डेढ़ साल पहले उसे और बेटे को छोड़कर मोहल्ले के ही युवक रंजीत सारथी के साथ रहने लगी थी।

15 मई की रात करीब 8:15 बजे ढाबे से छुट्टी मिलने के बाद वह मोहल्ले के चौक पर बैठा था। इसी दौरान उसकी पत्नी सीता वहां पहुंची। उसने पत्नी से पूछा कि वह उसे छोड़कर रंजीत के साथ क्यों रह रही है? इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

लोहे की रॉड से किया हमला

इसी दौरान उसका बॉयफ्रेंड रंजीत वहां पहुंच गया। रंजीत ने बात करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।

आरोपी ने रॉड, हाथ और मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई और काफी खून बहने लगा। घटना के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल युवक इलाज कराने के बाद थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version