पेट्रोल डीजल महंगाई के खिलाफ मैनपुर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन रस्सी से खींचे ट्रैक्टर, बाइक को धक्का मारते निकली रैली

पूरन मेश्राम/गरियाबंद। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों और आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा आज सोमवार दोपहर मैनपुर में अनोखा प्रदर्शन किया गया।बसस्टैंड से ट्रैक्टर को रस्सी में खींचते हुए एक किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप तक ले गए और केंद्र के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया वहीं पूरे नगर में मोटरसाइकिल को धक्का मारते हुए रैली निकाली गई कांग्रेस का यह अनोखा प्रदर्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव एवं कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर प्रहार करते हुए कहां केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि हो गई है क्षेत्र में पेट्रोल डीजल मिल नहीं पा रहे हैं किसान और आम जनता परेशान हो गए हैं इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेन्दू यादव, नेहाल नेताम, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमलीपदर श्रीमती ललिता यादव, उपाध्यक्ष डिगेश्वरी सांडे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत,खेलन साहू, सावंत शर्मा, डोमार साहू,लिकेश यादव, नवीन सोम, घनश्याम यादव, लोकेश सांडे,तिलक मरकाम,लिलेश्वर साहू,लिकेश चक्रधारी, रूपेश मसीह,नन्हे यादव, धर्मराज कपिल,भिलेश्वर ध्रुर्वा,रेवन दिवान, गोविंद नेताम, लोकेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

Exit mobile version